22.9 C
New York
Tuesday, June 6, 2023

बुधवार को ही गणेश चालीसा का पाठ क्यों करना चाहिए।

आपने लोगों को कई बार यह कहते तो सुना ही होगा कि हमें बुधवार को गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए, जिससे कि गणेश जी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं और हमारी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। तो क्या आपको मालूम है कि बुधवार को ही गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ क्यों माना जाता है? और क्या आपको गणेश चालीसा का पाठ करना आता है?

अगर नही तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर बुधवार को गणेश चालीसा का पाठ क्यों किया जाता है, इसी के साथ हम आपको बुधवार को गणेश चालीसा करने की विधि के बारे में भी बताएंगे।

वैसे तो हम Ganesh Chalisa का पाठ कभी भी कर सकते हैं। लेकिन आपने कई बार लोगों से यह सुनते देखा होगा कि बुधवार को गणेश चालीसा का पाठ में गणेश जी की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होता है। तो आपको यह तो मालूम ही होगा कि हमारे हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी देवता को समर्पित होते हैं, अगर बात करे गणेश जि की तो बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन गणेश चालीसा का पाठ करने से शुभ फल प्राप्त होता है, और हमें गणेश जी की असीम कृपा प्राप्त होती है। इसलिए कहा जाता है कि बुधवार को गणेश चालीसा का पाठ करने से गणेश जी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं। लेकिन आप चाहे तो रोजान भी गणेश चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

बुधवार को इस विधि से करें ganesh chalisa  का पाठ

तो चलिए अब आपने यह तो जान लिया कि बुधवार को गणेश चालीसा का पाठ क्यों किया जाता है। तो अब हम आपको यह भी बता देते हैं कि आपको बुधवार को गणेश चालीसा का पाठ किस विधि से करना है, जिससे कि गणेश जी प्रसन्न हो।

1: बुधवार के दिन सबसे पहले आपको जल्दी उठकर स्नान कर लेना है, और उसके बाद आपको स्वस्थ वस्त्र धारण करने हैं।

2: उसके बाद आपको अपनी पूजा कक्षा में अपने आगे गणेश जी के साथ साथ शिव जी एवं पार्वती जी की भी तस्वीर रखनी है, और उसके बाद आपको गणेश जी की पूजा करनी है।

3: उसके बाद आपको गणेश जी को उनका प्रिय भोग लगाना है। जैसे कि आप उन्हे भोग के रूप में मोदक लगा सकते हैं, गणेश जी को मोदक अति प्रिय होते हैं।

4: इतना करने के बाद आपको श्रद्धा पूर्वक सबसे पहले शिव जी एवं पार्वती जी का स्मरण करना है, और उसके बाद गणेश चालीसा का पाठ करना शुरू करना है।

पाठ खत्म होने के बाद आपको प्रसाद को वितरण करना है। इस तरीके से गणेश चालीसा का पाठ करने से हमें बहुत ही ज्यादा अच्छा फल मिलता है, और हमारे ऊपर गणेश जी की कृपा बनी रहती है।

बुधवार को ganesh chalisa का पाठ करने से क्या फायदा होता है।

बुधवार को ganesh chalisa का पाठ करने से हमारे ऊपर गणेश जी की असीम कृपा बनी रहती है। जिससे कि व्यक्ति को ज्ञान विवेक की प्राप्ति होती है। साथ ही साथ घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। गणेश चालीसा का पाठ करने से हमें हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है, और हमारे भविष्य में आने वाले सारे समस्या को गणेश जी हर लेते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके ऊपर गणेश जी का आशीर्वाद बना रहे, तो आपको भी गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।

 

तो अब आप चाहे तो रोजाना ganesh chalisa  का पाठ कर सकते हैं, और अगर रोजाना नहीं तो आप बुधवार के दिन गणेश चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इससे गणेश जी की कृपा आपके और आपके पूरे परिवार के ऊपर बनी रहेगी।

Related Articles

Latest Articles